{"_id":"65380e21e314ffb2230cb6a4","slug":"cultural-programme-orgnised-almora-news-c-231-1-shld1005-2209-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कांडा के दशहरा मेले में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कांडा के दशहरा मेले में उमड़े लोग
Wed, 25 Oct 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा/बागेश्वर। विजयदशमी के दिन कांडा में प्रसिद्ध दशहरा मेला आयोजित किया गया। क्षेत्र के कई गांवों से सैकड़ों लोग मेले में आए। श्रद्धालुओं ने मां कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। राइंका के मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया।
दशहरा मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला और पूजा आर्या ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने दशहरा मेले को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और लोगों के मेलजोल का प्रतीक बताया। मुख्य मंच से वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से क्षेत्र के विकास की मांग उठाई। राइंका के मैदान में बने सांस्कृतिक मंच से तहसील मुख्यालय के कई विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कुमाऊंनी, हिंदी, गढ़वाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा। लोक कलाकारों के दलों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मेलार्थियों का मनोरंजन किया।
मेले के चलते कांडा पड़ाव के बाजार में काफी रौनक रही। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से बाजार खचाखच भरा रहा। इस दौरान मेला देखने आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। इससे व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक देखी गई। मेला आयोजन में दरपान सिंह धपोला, गोविंद सिंह भंडारी, वीरेंद्र नगरकोटी, महीप किशोर, आलम सिंह मेहरा, जितेंद्र वर्मा, अशोक जोशी समेत मेला समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।