{"_id":"68a60d824e385ad7bf0b8e24","slug":"cultural-programme-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-132553-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मां नंदा देवी मेले में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मां नंदा देवी मेले में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Wed, 20 Aug 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मेले को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर नंदा परिसर में बैठक आयोजन किया गया। बैठक में मेला आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों, नगर निगम, मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों की महिलाओं ने भाग लिया।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और नशा मुक्त वातावरण जैसे प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि मेला क्षेत्र की सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जाएंगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। बैठक तय हुआ कि झोड़ा व कुमाऊंनी त्योहार प्रतियोगिताओं में 18 टीमें प्रतिभाग करेंगी। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने की। इस मौके पर मेले के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, किशन गुरुरानी, मुन्ना वर्मा, तारा जोशी, अनूप साह, अर्जुन बिष्ट, अमरनाथ नेगी, रवि गोयल, परितोष जोशी, हरीश कनवाल, राजेंद्र बिष्ट, गीता मेहरा, पुष्पा सती, अंजू बिष्ट, कोतवाल योगेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।