फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural news in district.

Almora News: पांच दिनी गोल्ज्यू महोत्सव का आगाज, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

Wed, 06 Nov 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 06 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cultural news in district.
अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक, पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से मल्ला महल में पांच दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव शुरू हो गया है। नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति के रंग दिखे।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे नंदादेवी मंदिर से शोभायात्रा निकली जो बाजार होते हुए सिद्धनौला मंदिर तक गई। वहां से पुन: बाजार होते हुए मल्ला महल पहुंची जहां मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव से सांस्कृतिक नगरी में लोक संस्कृति को और बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्षता करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने समिति के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को जानने समझने का मौका मिलेगा। समिति के अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कलाकारों का स्वागत किया। सचिव प्रकाश बिष्ट ने सभी का आभार जताया। शोभा यात्रा में संयोजक पूरन सिंह रौतेला, रवि रौतेला, परितोष जोशी, रवि चौहान, दीप बिष्ट, प्रीति बिष्ट, राधा तिवारी, राधा बिष्ट, लता तिवारी, बीना बिष्ट, रेखा रौतेला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


महोत्सव में आज लोक गीत, नृत्य प्रतियोगिता होगी

अल्मोड़ा। गोल्ज्यू महोत्सव में बुधवार को दोपहर 12 बजे से लोक गीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता होगी। प्रेमार्थ कला, कथक नृत्य केंद्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। स्टार नाइट में राकेश खनवाल, रुचि आर्या धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed