{"_id":"67ec24f15a293f00bd02214f","slug":"cultural-news-in-district-almora-news-c-232-1-ksp1005-126263-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में बड़े घंटे की नाद टूटी, किशोर बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में बड़े घंटे की नाद टूटी, किशोर बाल-बाल बचा
Tue, 01 Apr 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में घंटे की नाद टूट गई। इससे दर्शन को पहुंचा किशोर बाल-बाल बच गया। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। पुजारियों ने इसकी सूचना मंदिर समिति को दी।
मास्टर प्लान के तहत जागेश्वर धाम के मुख्य गेट में बड़ा घंटा लगाया गया था। मंगलवार को दोपहर में एक किशोर मंदिर में दर्शनों को पहुंचा था। इस दौरान किशोर ने मंदिर के बड़ा घंंटा को बजाया तो उसकी नाद टूट गई।
किशोर के शोर मचाने पर पुजारी मौके पर पहुंच गए। पुजारियों ने जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों ने टूटी हुई नाद को एएसआई को सौंपा।
विज्ञापन
जागेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने मास्टर प्लान के तहत जागेश्वर में किए जा रहे कार्यों की जांच की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता नारद भट्ट ने कहा कि जागेश्वर हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक है।
घंटे की टूटी नाद को जल्द ठीक किया जाए। उन्होंने डीएम से मास्टर प्लान के कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग की।
इधर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद मनोज सक्सेना ने बताया कि कि मास्टर प्लान के तहत जागेश्वर में लगाए गए बड़े घंटे की नाद टूटने की जानकारी एएसआई ने कार्यदायी संस्था को दे दी है।