फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural Gathering In Chaukaut Festival

स्याल्दे में हुआ चौकोट महोत्सव का रंगारंग आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering In Chaukaut Festival
महोत्सव में उमड़ी लोगो की भीड़ - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्याल्दे तहसील परिसर में बुधवार को चौकोट महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। खराब मौसम के बाद भी सैकड़ों लोग महोत्सव में पहुंचे। सामाजिक एवं विकास परिषद म्यर चौकोट की ओर से आयोजित महोत्सव में 150 महिला समूहों ने झांकियों की प्रस्तुति दी। मैराथन के विजेता और प्रतिभावान बच्चों को भी महोत्सव में सम्मानित किया गया। विधायक महेश जीना ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महोत्सव में आयोजित मैराथन के पुरुष वर्ग में पुष्कर सिंह टनवाल ने पहला, सूरज कुमार ने दूसरा और गोपाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ज्योति को पहला, विशाखा को दूसरा स्थान मिला। ब्लॉक स्तर पर बेहतर अंक लाने वाली कक्षा छह की छात्रा रेनू, कक्षा सात की योगिता, कक्षा आठ की तनुजा, कक्षा नौ के मयंक बिष्ट, कक्षा दस के भुवन चंद्र, कक्षा 11 की भुवनेश्वरी, कक्षा 12 की मनीषा, बीए फाइनल की छात्रा मानसी रावत, बीएससी फाइनल की छात्रा दीपा और एमए फाइनल की नीशा नेगी को भी महोत्सव में प्रतिभा सम्मान के तहत सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला समूहों को भी आयोजकों ने सम्मानित किया। छोलिया समूह और स्कूली बच्चों ने भी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। आयोजकों ने मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना और विशिष्ट अतिथि निदेशक सहकारी बैंक अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह भंडारी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। विधायक व अन्य लोगों ने समिति अध्यक्ष हृदयेश मेहरा के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा, भूपेंद्र नेगी, गोपाल सिंह, प्रधान कुंदन लटवाल, राधे बंगारी, देवेंद्र सिंह, विमला देवी, हरीश नैनवाल, दर्शन जोशी, तहसीलदार दीवान गिरि, तहसीलदार पूरन गिरी, प्रकाश चंद्र आदि थे।

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed