फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural Events In GD Birla

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ जीडी बिरला स्कूल का स्वर संगम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cultural Events In GD Birla
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल में स्वर संगम कार्यशाला का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रधानाचार्य मो. आसिम अली ओर उपप्रधानाचार्य अजय बिहारी सेठ की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। नृत्य की तमाम विधाओं पर छात्रों ने प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न विभागों की ओर से चार्ट और मॉडल के माध्यम से विषय की बारीकियां सिखाई गई। तीरंदाजी, पाक-कला, ड्रामा, नृत्य, संगीत, सुलेख आदि कलाओं में छात्रों का आकर्षण रहा। तीरंदाजी में 12वीं के छात्र कार्तिकेय नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पाककला कार्यशाला में छात्रों ने ओरिया शेक, विद आइसक्रीम, बर्गर, चीज बॉल, फ्राइड राइस, हनीं चिली पोटेटो, खाठी रॉल और चॉकलेट आदि बनाया। अंग्रेजी नाटक अवेंजर्स असेंबल का मंचन भी किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सुबुहि अली ने किया। आठ दिनी कार्यशाला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अर्णव चौरसिया, कुणाल जोशी, आयुष असवाल, परमेश्वर गिरि, नमन सक्सेना, अक्षित ठकराल आदि को पुरस्कार प्रदान किए गए।

जीडी बिरला स्कूल में कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

जीडी बिरला स्कूल में कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed