फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural city arises with a bright light

सतरंगी रोशनी से जगमगा उठी सांस्कृतिक नगरी

Thu, 08 Nov 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 08 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cultural city arises with a bright light
दीपावली की रात रंग बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी के बीच इस तरह नजर आ रहा था अल्मोड़ा शहर। - फोटो : अमर उजाला
 असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दीपावली पर्व जिले में हर्षोल्लास और शांतिपूर्वक मनाया गया। लोगों ने महालक्ष्मी की पूजा कर परिवार के सुख, समृद्धि की कामना की। घरों में  विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान को अर्पित किए गए। शाम होते ही पूरा नगर विद्युत की सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

   
दीपावली पर्व पर लोगों ने घरों, दुकानों, मंदिरों को बिजली और फूलों की आकर्षक मालाओं से सजाया था। सायं काल के समय नगर सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा।बच्चों ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बृहस्पतिवार को नगर की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इधर मौलेखाल, सोमेश्वर, जैंती, लमगड़ा, भतरौंजखान, भिकियासैंण आदि स्थानों में भी दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया।  नौ नवंबर को भैयादूज मनाया जाएगा। अधिकांश लोग त्योहार मनाने घर गए हैं। भैयादूज पर्व मनाने के बाद लोगों का गंतव्य को लौटने का सिलसिला शुरू होगा।  
विज्ञापन


देर रात तक करते रहे आतिशबाजी 
अल्मोड़ा। सुप्रीम कोर्ट के रात आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे चलाने के निर्देश का खास असर नहीं दिखाई दिया। दिवाली पर कई लोग देर रात तक आतिशबाजी करते देखे गए। हालांकि अधिकांश लोगों ने 10 बजे तक आतिशबाजी कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed