फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowds thronged the temples since morning; the number of devotees declined after midday.

Almora News: सुबह से मंदिरों में उमड़ी भीड़, दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी

Mon, 05 Oct 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 05 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the temples since morning; the number of devotees declined after midday.
जागेश्वर धाम में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। कैंची धाम में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और वाहनों की आवाजाही पर रोक का असर रविवार को जागेश्वर धाम में भी देखने को मिला। शनिवार को जहां आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जागेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन किए थे, वहीं रविवार को करीब छह हजार श्रद्धालु ही पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह से ही धाम के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर करीब दो बजे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। इसका प्रमुख कारण कैची धाम में वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक को माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कैची धाम की ओर जाने वाले वाहनों के प्रभावित होने से जागेश्वर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर भी असर पड़ा। इधर वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस और होमगार्ड के जवान सुबह से ही यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। आर्तोला से जागेश्वर तक पहुंचने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में व्यवस्थित रूप से खड़ा कराया गया, जिससे धाम क्षेत्र में जाम की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed