फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowds gathered for shopping in ration, vegetable and medicine shops

राशन, सब्जी, दवाओं की दुकानों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for shopping in ration, vegetable and medicine shops
अल्मोड़ा बाजार में खरीदारी के दौरान लोगों से सामाजिक दूरी का पालन कराते पुलिस कर्मी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में ढील के दौरान मंगलवार को भी नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। राशन, सब्जी की दुकानों, मेडिकल स्टोरों में लोगों की लाइन लगी रही। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखे। कुछ लोग जरूरी काम होने पर ही बाजार निकल रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में ढील के दौरान नगर के बाजार सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुले। इस दौरान राशन, सब्जी, दूध की दुकानों, मेडिकल स्टोरों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही है। खासकर राशन और मेडिकल स्टोर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आए। कई स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ तो पुलिस ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया।
विज्ञापन

एटीएम में पैसे निकासी के लिए लोगों की लाइन लगी रही। कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे कठिन हालात पर अब भी लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं। सड़कों में लॉकडाउन के बीच यातायात विभाग की सख्ती का लोगों पर असर नहीं दिख रहा है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान एक चौपहिया वाहन आवाजाही करते मिला। एसडीएम ने वाहन को रोका और कारण पूछा। एसडीएम ने अनावश्यक आवाजाही करने पर पुलिस को वाहन का चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed