{"_id":"5f26b5518ebc3e96b424591a","slug":"crowd-of-devotees-stayed-in-jageshwar-dham-on-shravan-chaturdashi-almora-news-hld391965141","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण चुतर्दशी पर जागेश्वर धाम में रही श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण चुतर्दशी पर जागेश्वर धाम में रही श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। श्रावण चतुर्दशी पर प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भक्तों की भीड़ रही। रविवार होने के कारण सुबह तड़के से ही भक्त दर्शन के लिए मंदिर में आने लगे थे। मंदिर में 13 ऑनलाइन पूजा हुई। जिसमें दो पार्थिव पूजन के अलावा संकल्प पूजा, रुद्राभिषेक, महामंत्युजय का जाप आदि शामिल हैं। कल तीन अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अनुमान है।
श्रावण चतुर्दशी के दिन जागेश्वर धाम में दर्शन करने का विशेष महत्व है। रविवार को अवकाश होने से सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर आने लगे थे। साढ़े तीन सौै से अधिक भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत श्रद्धालुओं को मंदिरों में जलाभिषेक की अनुमति नहीं है। भक्त दर्शन कर जलाभिषेक किए बगैर ही वापस लौटे।
मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि रविवार को मंदिर में 25 पूजा ऑनलाइन हुई। जिसमें दो पार्थिव पूजन के अलावा संकल्प पूजा, रुद्राभिषेक, महामृंत्युजय का जाप आदि शामिल हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक आदि कराए जा रहे हैं। भक्त भी घर में ही बैठकर जागेश्वर धाम में ऑनलाइन संकल्प पूजा, रुद्राभिषेक, महामृंत्युजय का जाप, पार्थिव पूजन करा रहे हैं। इसके अलावा रत्नेश्वर, बालेश्वर, विश्वनाथ, देवस्थल, एनटीडी शिवालय, बद्रेश्वर, पातालदेवी, बेतालेश्वर आदि शिव मंदिरों में भक्त दर्शन करने को पहुंचे थे।