फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowd in the market for shopping during the lockdown relaxation

लॉकडाउन में ढील के दौरान खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Crowd in the market for shopping during the lockdown relaxation
अल्मोड़ा में एक सब्जी की दुकान में होता सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में ढील के दौरान सोमवार को नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। खरीदारी के दौरान कई लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा। दुकानों में खरीदारी के दौरान लोग दुकानों के आगे बने गोल घेरे में खड़े नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जी, राशन, दूध, बैंकों में लोगों की भीड़ लगी रही। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए दुकानों के आगे गोल घेरे बने हैं लेकिन कई लोग इन गोल घेरों में खड़े होने के बजाय तहां-तहां खड़े होकर सामान खरीद रहे हैं। शॉपिंग मॉलों में भी खरीदारी के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं। यहां भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इधर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने धारौनाला, दुगालखोला समेत नगर के अन्य बाजारों के अलावा बाड़ेछीना आदि स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल के सामने एक मोबाइल की दुकान खुली मिली। उन्होंने दुकान को बंद कराया। राजपुरा में एक दुकान के आगे चार लोग बैठे थे। एसडीएम ने चारों को वहां से हटाया और दुकान को भी बंद कराया। पेट्रोल पंपों में भी तेल भराने वालों की संख्या बहुत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed