{"_id":"6126948c8ebc3e79f02a1cee","slug":"crowd-gathered-in-chaukhutia-s-hill-self-respect-journey-of-ukrand-almora-news-hld4357190184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया पहुंची उक्रांद की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया पहुंची उक्रांद की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की अगुवाई में चौखुटिया पहुंची उक्रांद की पहाड़ी स्वाभिमान यात्र?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांतिदल की ओर से निकाली गई पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा के यहां पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली। बाद में क्रांतिवीर चौराहे पर हुई सभा में वक्ताओं ने राष्ट्रीय पार्टियों पर जनता को गुमराह कर बारी-बारी ठगने का आरोप लगाया।
सभा में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि राज्य बनने के बीस सालों बाद भी राज्य की स्थायी राजधानी न बनना बड़े दुर्भाग्य की बात है। कहा कि गैरसैंण राजधानी बनने तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को बचाने के लिए भू काननू जरूरी है। वक्ताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों की बदहाली को लेकर भी सवाल उठाए। इससे पहले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए यात्रा रैली में भाग लिया। रैली रीठाचौरा मंदिर से वाया चांदीखेत व चौखुटिया बाजार होते हुए क्रांतिवीर चौराहे पर पहुंची।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख गीता बिष्ट, उक्रांद ब्लाक अध्यक्ष मनोहर संगेला, गजेंद्र सिंह नेगी, आनंद नाथ, बलवंत नेगी, भगवती, देवी, आनंद किरौला, महेंद्र टढ़ियाल, तुलसी देवी, देवकी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
यात्रा के बहाने यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। उक्रांद ने पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा के बहाने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूूंकने के साथ ही अपनी ताकत का अहसास भी करा दिया है। बुधवार को उक्रांद की यात्रा में उमड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों की भीड़ देखकर उक्रांद नेताओं को द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के लिहाज से काफी ऊर्जा मिली है। इससे कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है।
आम आदमी पार्टी के पदार्पण के बाद राज्य में राजनीतिक समीकरणों में नित नए बदलाव का संकेत दे रही राजनीति में उक्रांद ने स्थिति को भांपकर रणनीति बनाई है। दल की ओर से पिछले कुछ महीनों से ग्राम स्तर पर संगठन की मजबूती और नए लोगों को जोड़ने के लिए की गई तैयारी का ही प्रतिफल है कि सालों के बाद उक्रांद अपने पुराने तेवरों में नजर आ रहा है। संवाद
तीस को द्वाराहाट में होगा समापन
बुधवार को चौखुटिया पहुंचने के बाद पांड़ुवाखाल से रामपुर, जमणियां होते हुए सुनगढ़ी तक यात्रा का भ्रमण हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार इसी क्रम में 26 को मासी क्षेत्र, 27 को खीड़ा क्षेत्र ,28 को महांकालेश्वर , 29 को चित्रेश्वर से भगतोला तथा 30 अगस्त को शीतला पुष्कर मैदान द्वाराहाट में स्व.विपिन त्रिपाठी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पहली चरण की यात्रा का समापन होगा।