फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crops destroyed, rivers Ufnain

फसलें चौपट, नदियां उफनाईं

Mon, 30 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Mon, 30 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Crops destroyed, rivers Ufnain

समूचे जिले में बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। तेज बारिश से नगर के नुमाइशखेत में एक मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में थे। उधर कमस्यार, रेवती घाटी के कई गांवों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से रबी फसलों, शाकभाजी को काफी नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


भारी बारिश से रविवार शाम करीब 8:30 बजे नुमाइशखेत निवासी तारा चंद्र पांडे के दो कमरों के मकान की छत गिर गई। उस समय प्रभावित परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सोए थे। नागरिकों ने प्रभावित परिवार को अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


उधर रविवार की शाम पल्ला कमस्यार क्षेत्र के तुसरेड़ा, नरगोली, ठांगा, चंतोला, कपूरी, भेटा, टकनार, कुचौली, मलसूना समेत पुंगरघाटी के नौकोड़ी, शीरी ग्राम पंचायतों में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से रबी फसलों के साथ ही शाकभाजी को भी नुकसान हुआ है। कमस्यार क्षेत्र के बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, ग्राम प्रधान सतीश उप्रेती, अनिल रौतेला, सोहन भंडारी, राजेंद्र राम, विमला महरा, कुंदन राठौर, नौकोड़ी के ग्राम प्रधान दुर्गा सिंह कोरंगा, पूर्व प्रधान प्रवीण कोरंगा आदि ने प्रशासन से नुकसान का शीघ्र मुआयना कर प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed