फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crop preparing but wait to open lockdown.

पक गई गेहूं की फसल, लॉकडाउन खुलने का है इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
crop preparing but wait to open lockdown.
कालाढूंगी मार्ग में खेतों में उगी गेंहू की फसल । - फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। कालाढूंगी मार्ग से लगे खेतों में कई एकड़ क्षेत्रफल में गेहूं फसल पककर तैयार हो चुकी है लेकिन किसानों को फसल काटने के लिए इंतज़ार करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान कई मजदूर या तो अपने घरों को लौट चुके हैं या फिर शेल्टर होम में रह रहे हैं। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से फसल की कटाई में राहत देने की बात कही गयी है लेकिन इन दिनों अधिकतर मजदूरों के घरों को लौटने से किसानों के सामने समस्या आ गयी है। स्थानीय निवासी कमल पांडे ने बताया कि इन मजदूर नहीं मिल रहे हैं। जिनके घरों में ज्यादा सदस्य है वो लोग थोड़ा-थोड़ा कर गेहूं काटने का काम कर रहे हैं लेकिन अधिकतर किसानों के खेतों में फसल ऐसे खड़ी है। कालाढूंगी रोड निवासी पुष्कर बोरा ने बताया कि फसल अब पक गई है। लॉकडाउन खुलता है तो फसल काटने का काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed