{"_id":"f7a0c4e36e0e81703ae0d0bb20a538ea","slug":"thieves-come-to-grips-with-surveillance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस से पकड़ में आए दो किशोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विलांस से पकड़ में आए दो किशोर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा में पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं में तीन का पर्दाफाश हो गया है। राजस्व पुलिस ने मामले में दो किशोरों को गिरफ्तार किया है, दो अभी पकड़ से बाहर हैं। उनके पास से कुछ सामान भी बरामद किया गया है। सीजेएम के निर्देश पर दोनों को बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेज दिया है। चोरी गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने से चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
तहसीलदार मोहन राम ने बताया कि गत 25 जनवरी की रात चोरों ने राजकीय महाविद्यालय और राइंका कांडा के ताले तोड़ दिए थे। 26 जनवरी की रात चोरों ने कांडा पड़ाव के नंदन राम पुत्र प्रताप राम की परचून और मुर्गी व्यवसाय की दुकान का ताला तोड़कर वहां से कुछ नकदी और दो मोबाइल फोन चुरा लिए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में तफ्तीश तेजी से की गई। चुराए गए दोनों मोबाइल फोनों को सर्विलांस पर लगाया गया। चोरों की लोकेशन समीप के गांव में मिली। उन्होंने बताया कि लोकेशन के आधार पर दो आरोपियों को दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं, उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपियों से चोरी के मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई है। चारों आरोपी नाबालिग हैं। पकड़े गए किशोरों को धारा 380, 492, 411 आईपीसी के तहत रविवार को सीजेएम के सम्मुख पेश किया गया। उनके निर्देश पर आरोपियों को बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया है। चोरियाें का खुलासा होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने तहसीलदार की सक्रियता की सराहना की है।
विज्ञापन