फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   taskar

पेड़ काटने का आरोपी बंदूक समेत गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Thu, 12 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
taskar

 एसडीएम कैलाश टोलिया के निर्देश पर सुमगढ़ गांव गई राजस्व, नागरिक पुलिस, वनकर्मियों ने पेड़ काटने के आरोपी को बगैर लाइसेंस की एकनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुख्य दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को 14 दिन के रिमांड पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ वन विभाग ने अलग से कार्यवाही कर रहा है।

विज्ञापन


सुमगढ़ गांव के बहादुर सिंह, योगेश जोशी आदि ने पिछले दिनों एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसमें गांव के ही मोहन सिंह पर उनकी बैछाना तोक में नाप भूमि में खड़े पेड़ों को अवैध रूप काटने का आरोप लगाया गया था। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए पुलिस, राजस्व पुलिस, वन विभाग की टीम गठित की थी। थानाध्यक्ष एसपी रायपा ने बताया कि मंगलवार को जांच के दौरान आरोपी के गौशाला की तलाशी में उसकी बगैर लाइसेंस की अवैध एकनाली बंदूक बरामद की गई। आरोपी को 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपी को बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के निर्देश पर आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पाया गया कि आरोपी ने ग्रामीणों की नाप भूमि से बांज, अंग्यार, बुरांश, उतीश के करीब 50 पेड़ कटे मिले। इस मामले में वन विभाग वन अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई कर रहा है। ग्लेशियर रेंज के वन दरोगा राम सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 26 फारेस्ट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है जबकि काटे गए पेड़ों की मोटाई नापकर उसका जुर्माना काटा जाएगा। जांच टीम में एससीपी उत्तम सिंह, हेड कांस्टेबल जगत सिंह रौंकली, वनरक्षक नंदन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed