{"_id":"f20822ebcd81ea71787f0927d17e9751","slug":"suni-six-houses-in-the-village-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूणी गांव में छह घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूणी गांव में छह घरों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवारी क्षेत्र अदबोड़ा के सूणी गांव में चोरों का आतंक नहीं थम रहा है। शनिवार रात चोरों ने छह घरों के ताले तोड़ दिए। सभी गृह स्वामियों के बाहर होने से घरों से कितना सामान चोरी हुआ है, इसका आकलन नहीं हो सका है। घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। गांव में बीते एक जनवरी को खीम सिंह के घर में हुई चोरी का भी राजस्व पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
सूणी गांव में चोरों ने शनिवार रात खीम सिंह, हरी सिंह, त्रिलोक सिंह, चामू सिंह, राम सिंह और धन सिंह के घरों के ताले तोड़ दिए। इन घरों में कोई नहीं था, यह सभी परिवार बाहर हैं। चोरों ने बीती एक जनवरी को खीम सिंह के मकान का ताला तोड़ा था।
विज्ञापन
इलाज के लिए दिल्ली गए खीम सिंह ने घर आकर पटवारी अदबोड़ा के यहां चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद वह पुन: दिल्ली चले गए थे। चोरी की सूचना मिलने पर खीम सिंह सूणी गांव स्थित घर लौट आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक जनवरी को उनके घर में हुई चोरी की प्राथमिकी क्षेत्रीय पटवारी के यहां दर्ज कराई थी, लेकिन राजस्व पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार को पुन: चोरों ने उनके समेत छह घरों के ताले तोड़ डाले हैं।