{"_id":"c5269681dd4a4d643ca620316b993134","slug":"students-in-the-two-groups-clash-abvp-leader-hospitalized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एबीवीपी नेता अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एबीवीपी नेता अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और एबीवीपी नेता राजेंद्र राठौर को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर देर रात छात्रों के गुट ने लोअर माल रोड में प्रदर्शन किया और मंगलवार को एसपी से मुलाकात कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे गुट की ओर से राजेंद्र पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है।
किसी बात को लेकर सोमवार रात छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस बीच विवाद बढ़ने के बाद दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई।
जिसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री राजेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। राजेंद्र को बेस अस्पताल भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है।
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेंद्र की ओर से दर्ज रिपोर्ट में दर्शन सिंह, कृष्ण बहादुर, विनोद चौहान पर मारपीट, पैसे लूटने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जिसमें आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कृष्ण बहादुर ने राजेंद्र समेत अशोक कनवाल के खिलाफ भी मारपीट, पैसे लूटने, बहन के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
इस पक्ष के खिलाफ धारा 354, 392, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने देर रात राजेंद्र के समर्थन में लोअर माल रोड में बेस अस्पताल के पास प्रदर्शन कर सड़क बंद कराने का प्रयास किया।
बाद में कोतवाल संजय गर्ब्याल ने छात्रों को समझाकर मामला शांत करवाया। मंगलवार को राजेंद्र के समर्थकों ने एसपी केएस नगन्याल से मुलाकात कर नामजद लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
कार्रवाई न होने पर स्कूल, कॉलेज बंद कराने की धमकी दी। इनमें एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षित पांडे, राहुल खोलिया, भाष्कर साह, दीपक वर्मा, संजय शर्मा, विनोद लटवाल, ललित बिष्ट, आशीष उपाध्याय, कमल उपाध्याय, पीयूष आदि शामिल थे।
दूसरे पक्ष की ओर से भी छात्रों ने बैठक करके राजेंद्र और साथियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में छात्रसंघ उपाध्यक्ष हिमांशु कांडपाल, कोषाध्यक्ष कल्पित रावत, पूर्व सचिव रवि कुमार, भावना नदगली, प्रकाश कार्की, दीपेश पंत, आर पांडे, अतुल वर्मा, रजत मेहरा, प्रकाश बिष्ट, ललित सतवाल, मंदीप नयाल आदि शामिल थे।