फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Store and stolen 20 thousand rupees

दुकान से 20 हजार रुपये और सामान चोरी

Wed, 04 Nov 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 04 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

मौलेखाल तहसील के हिनौला बाजार में मंगलवार देर रात चोर ने एक दुकान से 20 हजार रुपये की नकदी और 50 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। घटना के समय दुकान में कोई नहीं था। दुकान स्वामी बुधवार की सुबह जब दुकान पहुंचे तो तब घटना का पता लगा। चोर दोमंजिले की पाल काटकर दुकान में घुसे।

विज्ञापन


हरीश सिंह पुत्र राजे सिंह मौलेखाल तहसील के हिनौला बाजार में परचून की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की शाम को दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए। रात में चोर दुकान के ऊपरी मंजिल के कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए और वहां से पाल काट कर भूतल में स्थित दुकान के भीतर घुसे।
विज्ञापन


चोरों ने दुकान में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और रिफाइंड तेल की चार पेटी, सिगरेट के डिब्बों की पेटी, दाल के कट्टे, साबुन की पेटी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान साफ कर लिया। दुकान स्वामी हरीश सिंह बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो तब चोरी की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान स्वामी हरीश सिंह ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। हिनौला बाजार में पहले भी चोरों ने कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। लोगों का आरोप है कि बाजार में कई स्थानों पर जुआ चलता है। इससे बाजार का माहौल खराब हो रहा है। लोगों ने बाहरी लोगों का सत्यापन करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed