फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prisoner death during treatment

कैदी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 09 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 09 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

जिला कारागार में पिछले दो साल से अधिक समय से बंद गंगोलीहाट तहसील के सन्यूड़ा गांव निवासी सजायाफ्ता 45 वर्षीय कैदी की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कैदी कैंसर से पीड़ित था। कैदी को एक माह बाद सजा पूरी होने पर जेल से रिहा होना था।

विज्ञापन


गंगोलीहाट तहसील के पटवारी क्षेत्र खीरमांडे का सन्यूड़ा गांव निवासी चंदन ंसिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह धारा 411 में चोरी के मामले में दो साल से अधिक समय से बंद था। वह पांच हजार रुपये अर्थदंड नहीं चुका पाने के कारण दो माह की अतिरिक्त सजा काट रहा था। करीब एक माह बाद उसे जेल से रिहा होना था।
विज्ञापन


चंदन सिंह जेल आने से पहले से ही गले के कैंसर (सीए टौंसिल) बीमारी से पीड़ित था। वह बोल भी नहीं सकता था। पूर्व में भी उसका इलाज कराया गया। डिप्टी जेलर मेघराज सिंह ने बताया कि गत माह 28 अक्तूबर से छह नवंबर तक वह सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में भर्ती था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। वहां से लाने के बाद उसे जेल प्रशासन ने गत दिवस सात नवंबर को बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।  जहां करीब रात 9:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।


सूचना मिलने पर एसआई संतोष तिवारी के नेतृत्व में थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। रविवार को कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डिप्टी जेलर ने बताया कि मृतक कैदी का गांव सन्यूड़ा गंगोलीहाट तहसील में दूरस्थ क्षेत्र में है। उसके परिजनों को बुलाने के लिए जेल कर्मियों को भेजा गया है। देर शाम तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद मृत कैदी का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed