{"_id":"d44c9f63ea69eca6335cd8b6fea4bbcf","slug":"operation-smile-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर की टीम ने खोजे छह गुमशुदा बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागेश्वर की टीम ने खोजे छह गुमशुदा बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
आपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश में गई बागेश्वर की पुलिस टीम ने यूपी, राजस्थान, बिहार, गुजरात के छह बच्चों को बरामद किया। उन्हें परिजनों को सौंपकर परिवारों की खुशियां लौटाईं। इनमें से पांच बच्चे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद किए गए।
बागेश्वर जिले के गुमशुदा तीन बच्चों को खोजने के लिए पुलिस टीम एसआई प्रवीण सिंह के नेतृत्व में 10 जनवरी को ऊधम सिंह नगर, 15 को दिल्ली गई। इसके बाद अहमदाबाद, बड़ोदरा, गांधीनगर, राजकोट पहुंची। टीम ने होटलों, ढाबों, कारखानों, रेलवे स्टेशनाें, सेल्टर हाउसों की चेकिंग की। एसपीएनएस नपलच्याल ने बताया कि अभी तक बागेश्वर जिले के बच्चे नहीं मिले हैं, लेकिन टीम ने इस बीच अन्य राज्यों के छह बच्चों को खोज निकाला और उनके परिजनों को सौंप दिया।