{"_id":"14fa449027b43117d1338f45bde8959c","slug":"old-woman-s-five-thousand-snatched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में वृद्धा के पांच हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में वृद्धा के पांच हजार उड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक की सोमेश्वर शाखा में उठाईगीर ने वृद्धा के पांच हजार रुपए उड़ा लिए। वृद्धा ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। बैंक प्रबंधक ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
दलमोड़ी गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्धा पदमा देवी पत्नी ठाकुर सिंह सोमवार को एसबीआई सोमेश्वर शाखा में पेंशन की धनराशि निकालने आई थी। भोजनावकाश के बाद बैंक खुलने पर पदमा देवी ने पांच हजार रुपए निकाले और झोले में रख लिए। इसके बाद पुरानी पासबुक के स्थान पर नई पासबुक बनाने के लिए दूसरे काउंटर पर खड़ी हो गई। झोला भी काउंटर के समीप ही रख दिया। इसी बीच उठाईगीर पदमा देवी का झोला ले उड़ा।
विज्ञापन
वृद्धा ने आसपास देखा तो झोला नहीं था। उन्होंने इसकी सूचना बैंक प्रबंधक पंकज कुमार को दी। बैंक प्रबंधक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। पर कोई कामयाबी नहीं मिली। वृद्धा ने मामले की प्राथमिकी पुलिस में दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन