{"_id":"e66a0c1571dee0de8dc60f286b34270a","slug":"ninth-in-student-hostel-misdeed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीं के छात्र से हास्टल में कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवीं के छात्र से हास्टल में कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीं कक्षा के छात्र के साथ वार्डन ने कुकर्म कर दिया। आरोप है कि वार्डन पिछले साल अप्रैल से छात्र के साथ अश्लील हरकतें करता था। 12 फरवरी को उसने छात्र के साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने आरोपी वार्डन के खिलाफ यहां कोतवाली में 377, 506, 3/4, 3/5 पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के 14 वर्षीय बालक ने एक स्कूल के साथ उसके छात्रावास में भी दाखिला लिया। आरोप है कि पिछले साल अप्रैल से ही वार्डन राजेंद्र सिंह मेहता छात्र के साथ अश्लील हरकतें करता था। परिजनों के अनुसार बच्चा जब भी छुट्टियों में आता था तो गुमसुम रहता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी की रात वार्डन ने बालक को मोबाइल में अश्लील क्लीपिंग दिखाई और अश्लील हरकतें करने के बाद कुकर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को केवल रविवार को ही परिजनों से बात करनी होती है। 1 मार्च को जब बच्चे का फोन घर पर आया तो उसने पिता से कहा कि वह एक बात कहना चाहता है जिसे फोन पर नहीं कह सकता। रविवार को पिता हास्टल पहुंचे तो बच्चे ने आप बीती सुनाई। उसके बाद उन्होंने वार्डन के खिलाफ पुलिस में शिकायत की । पुलिस ने धारा 377, 506, 3/4, 3/5 पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। यह बच्चा नवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके परिजन बच्चे को आगे इस स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते। 15 मार्च से उसकी गृह परीक्षाएं हैं। वह दूसरे स्कूल से बच्चे को परीक्षा दिलाना चाहते हैं।