फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nepalese question of cutting the hands and feet shackled couple goat lutagabhina

नेपालियों ने हाथ पांव बांधकर दंपति को लूटा

Fri, 27 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 27 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
 रीमा पुलिस चौकी क्षेत्र में चार बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट की, उनके हाथ पांव बांधकर लाखों के जेवर, नगदी, मोबाइल लूट ले गए। घटना में घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बदमाश नेपाली  बताए जा रहे हैं। पुलिस कप्तान ने शुक्रवार सुबह मौका मुआयना किया और घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बदमाशों ने मोहली ग्राम पंचायत के कुलगड़ा तोक निवासी देवकी नंदन पाठक के घर पर धावा बोल दिया। घटना के  समय देवकी नंदन और उनकी पत्नी किरन खाना खा रहे थे। चारों ने उनके साथ मारपीट की और उनके हाथ पांव बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने महिला के कुंडल उतार लिए। बदमाश घर से छह तोले सोने के जेवरात और 25 हजार रुपए और तीन मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने बदमाशों के जाने के दो घंटे बाद जैसे तैसे अपने को बंधन मुक्त किया । इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी गांव में बन रहे एक मंदिर में काम कर चुके हैं। शुक्रवार सुबह कप्तान एनएस नपलच्याल ने मौका मुआयना किया और बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed