फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   misvehave with napali person

दरवाजा तोड़कर नेपालियों को पीटा

Sun, 01 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 01 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन

मल्ला चीनाखान में किराए में रहने वाले नेपालियों से रविवार रात दो अराजक तत्वों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि अराजक तत्व नेपालियों से करीब चार हजार रुपये भी छीन ले गए। इस मामले में मकान मालिक ने धारानौला चौकी में तहरीर दी है।

विज्ञापन

मल्ला चीनाखान निवासी प्रेमा उप्रेती के मकान में चार नेपाली मजदूर किराए पर रहते हैं। आरोप है कि शनिवार रात दो अराजक तत्व रात में आए और किराए पर रहने वाले नेपाली मजदूरों का दरवाजा तोड़कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और नेपालियों से करीब चार हजार रुपए छीन ले गए।
विज्ञापन

 इसके अलावा अराजक तत्वों ने मकान के दूसरे कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे वर्तन और अन्य सामान बिखरा दिया। अराजक तत्व पास ही लोहे की सरिया भी छोड़ गए हैं। भवन स्वामी पास ही दूसरे मकान में रहती हैं। घटना की उन्हें सुबह जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन स्वामी प्रेमा उप्रेती ने घटना की तहरीर धारानौला चौकी में दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी घटना की जानकारी दी और नेपालियों से मारपीट, लूट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed