{"_id":"dc2316b2093a19d04e6c1437d04830b5","slug":"masked-men-robbed-lonivi-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने लोनिवि कर्मी को मारपीट कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने लोनिवि कर्मी को मारपीट कर लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात तीन नकाबपोशों ने लोनिवि कर्मी की पिटाई कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। जिला अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर दी गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस घटना को लेकर लोगों में तीव्र रोष है। नगरवासियों ने नकाबपोशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
विज्ञापन
रविवार शाम करीब सात बजे लोनिवि के लिपिक किशन चंद्र चंदोला अपने घर लौट रहे थे। कैलखुरिया पुल के समीप पगडंडी पर बैठे तीन नकाबपोशों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी और जेब से 1500 रुपए व मोबाइल फोन निकालकर फरार हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर आए और उन्हें रात में ही जिला अस्पताल ले गए। पीड़ित के पुत्र बसंत चंदोला ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच एसआई प्रतिभा भट्ट कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों कोे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
विज्ञापन