{"_id":"07c9e023043ff8e5d8e8ff7859c0df33","slug":"manipulated-by-foreign-mai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में विदेशी माई से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में विदेशी माई से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक उससे छेड़छाड़ करते हैं। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
खोली के ग्रामीणोें का कहना है कि गोपेश्वर मंदिर में एक फ्रांसीसी मूल की साध्वी रह रही है। कुछ दिन से वह शरारती तत्वों से परेशान है। साध्वी का कहना है कि दो युवक कुछ दिन से मंदिर में आ रहे हैं। वे उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पूर्व माई ने फोन पर उन्हें सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण पहुंचे। इनमें से एक युवक तो भाग गया, दूसरे को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया, लेकिन पुलिस ने उसे भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
इधर कोतवाल हरक सिंह फिरमाल का कहना है कि अभी तक किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है। वहां के लोग अथवा जन प्रतिनिधि लिखित शिकायत करें तो तुरंत कार्रवाई होगी। इधर खोली के प्रधान कुंवर सिंह परिहार ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले की एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन