{"_id":"f730f0d5d3e70a064adc322219ff2e16","slug":"malfeasance-by-headmaster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक ने रिश्ते की भतीजी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक ने रिश्ते की भतीजी से किया दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला/ बागेश्वर।
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
नगर के चौरासी मोहल्ले में किराए पर रह रहे प्रधानाध्यापक ने रिश्ते की भतीजी से दुराचार किया। युवती केे गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बेहरगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बागेश्वर के एक गांव निवासी सूरज कुमार (42) प्रधानाध्यापक हैं। वह चौरासी में किराए के मकान में परिवार सहित रहते हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव के रिश्ते की 19 वर्षीय उनकी भतीजी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सात माह पूर्व सूरज कुमार उसे जबरन अपने साथ ले गया और नशे की गोलियां खिलाकर कई बार दुराचार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 376 च और 328 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रतिमा भट्ट कर रही हैं। एसएसआई ने बताया कि युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। फिलहाल युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।