फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lovers

प्रेमी के घर में बरामद हुई चार बच्चों की मां

Mon, 01 Feb 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 01 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चार बच्चों को घर में छोड़कर बीते 23 जनवरी से घर से निकली महिला को पुलिस ने सिडकुल हरिद्वार में उसके कथित प्रेमी के घर से बरामद किया। पुलिस महिला को लेकर भतरौंजखान पहुंची, लेकिन उसके पति ने उसे रखने से इंकार दिया। बाद में एसडीएम के आदेश पर महिला को नारी निकेतन अल्मोड़ा भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार रिंगडिया निवासी धन सिंह की पत्नी सरिता 23 जनवरी को बहाना बनाकर घर से निकल गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे हरिद्वार में स्थित सिडकुल में कार्यरत एक व्यक्ति निवासी आदमपुर बिजनौर के घर से बरामद किया। बताया गया है कि महिला का भाई भी सिडकुल हरिद्वार में काम करता है। महिला के चार बच्चे हैं। जिसमें बड़ी लड़की इंटर में पढ़ती है। महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है इस कारण वह स्वयं ही घर से चली गई थी। पत्नी की हरकतें देखकर उसके पति ने उसे रखने से इंकार कर दिया। बाद में उसे भिकियासैंण के एसडीएम के सामने पेश किया गया। एसडीएम के आदेश पर उसे नारी निकेतन अल्मोड़ा भेज दिया गया।                                                      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed