{"_id":"c875d5f86b313fda287df987b813cb38","slug":"father-jailed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरोपी पिता को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी पिता को जेल भेजा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच साल से अपनी नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण करने के आरोपी पिता को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि नगर से लगे एक गांव निवासी 16 वर्षीय बालिका से उसका पिता 2010 से कुकर्म करता आ रहा था। गत दिवस पीड़िता अपनी नानी और मौसी के साथ महिला थाने पहुंची और पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा 376 और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गत दिवस गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान भी दर्ज हुए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया है।
विज्ञापन