{"_id":"8d0cdf2fa7a2f21c2100350ed5328459","slug":"dowry-law-and-husband-arrested-for-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में सास और पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोप में सास और पति गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 नवंबर को यहां तल्ली किरोली में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने मृतका की सास और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के भाई ने सास, पति और ननद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बीते शनिवार को यहां तल्ली किरोली गांव में पूजा देवी पत्नी महेंद्र सिंह की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पूजा का शव कमरे के अंदर पड़ा हुआ था। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व मृतका के भाई ओम प्रकाश सिंह ने सास गंगा देवी, पति महेंद्र सिंह और ननद पर बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे जान से मारने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। उपराजस्व निरीक्षक शेखर चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जबकि कई साक्ष्यों की मौजूदगी में ससुरालियों पर मृतका को दहेज के लिए उत्पीड़न की भी पुष्टि हुई है। राजस्व पुलिस ने पति और सास को धारा 304 बी, 498ए, 3:4 दहेज एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दोनों को तल्ली किरोली स्थित घर से ही गिरफ्तार किया गया था। टीम में नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह नेगी, उप राजस्व निरीक्षक प्रभा आर्या, उप राजस्व निरीक्षक पूरन नाथ गोस्वामी आदि थे।