फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bus falls into ditch, 14 passengers injured

बसखाई में गिरी, 14 यात्री घायल

Tue, 11 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूूराे, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 11 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

रामनगर से देघाट जा रही कुमाऊं आदर्श मोटर सोसाइटी की बस तल्ली महरौली के समीप  20 फीट नीचे गधेरे में लुड़क गई।

विज्ञापन


 दुर्घटना में चालक, परिचालक समेत 14 यात्री घायल हो गए। बारह यात्रियों का उपचार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्याल्दे में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल चालक और परिचालक को रानीखेत रेफर कर दिया गया है।
 
मंगलवार शाम आदर्श मोटर्स की बस संख्या यूके 13-पीए-0012 रामनगर से देघाट जा रही थी। सायं करीब 3:30 बजे बस तल्ली महरौली में सड़क से करीब 20 फीट नीचे लुड़क गई।
विज्ञापन


यात्री चीखने और चिल्लाने लगे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर 108 के माध्यम से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दें भर्ती करवाया गया।

 घायलों में चालक आलम निवासी रामनगर, परिचालक विजय निवासी मौलेखाल, गोपुली देवी (62) निवासी तल्ली महरौली, प्रताप सिंह (70) तल्ली महरौली, विद्या रावत (28) मल्ली महरौली, तारा देवी (28) मयालगॉव, हेमा देवी (32) तल्ला घन्याल, दिपांशु (3) निवासी तल्ला धन्याल, हरीश चंद्र (35) निवासी भगवती किचार, जीवन सिंह (6) किचार, मंजू देवी (32) पीपलगॉव , हंसी देवी (35) कैहडगांव, ममता (6) कैहडगॉव , ललित (2) कैहड़गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डाक्टरों ने चालक और परिचालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए  रेफर कर दिया है जबकि 12 घायलों का स्याल्दे अस्पताल में उपचार जारी है।

उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार स्याल्दे शिवदत्त भट्ट दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

उधर घायलों का हालचाल जानने के लिए काफी लोग अस्पताल पहुंचे। यदि घटना एक किमी आगे अथवा कुछ पहले  घटती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed