{"_id":"eca4d5da7cc6325d0193b14339eb95a5","slug":"burglars-broke-the-locks-of-the-house-in-pandekhola-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पांडेखोला में घर के ताले तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पांडेखोला में घर के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Tue, 12 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। चोरों ने सोमवार रात पांडेखोला में एक मकान के ताले तोड़कर पूरा सामन बिखेर दिया। हालांकि कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। गृहस्वामी हल्द्वानी गए हुए थे।
विज्ञापन
पांडेखोला में सीएमओ कार्यालय के मसीप कल्पना पंत का मकान है। इन दिनों वह हल्द्वानी गई हुई थी। सोमवार रात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर के सभी कमरे खंगाल दिए। अलमारी के ताले तोड़कर घर में रखा सारा सामान बिखेर दिया। घर पर जेवर और नगदी नहीं रखी गई थी। जिससे चोरी की बड़ी घटना होने से बच गयी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना फोन से कल्पना पंत को दी। अल्मोड़ा लौटकर कल्पना पंत ने बताया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
इससे पूर्व पिछले माह नगर में धारानौला, दुगालखोला, खोल्टा, मकेड़ी समेत आधा दर्जन स्थानों पर चोरियां हुई थी। चोर लाखों का माल साफ कर ले गए थे, लेकिन अब तक पुलिस इन चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन