{"_id":"bdb7c0242ea0ead77df0e51f7a8be036","slug":"bike-riders-in-road-accident-death-insurance-agent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बीमा एजेंट की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बीमा एजेंट की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात लोअर मालरोड के खोल्टा में हुई दुर्घटना में 45 वर्षीय मोटर साइकिल सवार बीमा एजेंट की मौत हो गई। बागेश्वर के बैजनाथ थाने के दर्शानी गांव निवासी चंद्रशेखर पांडे (45) पुत्र नंदाबल्लभ पांडे सोमवार रात करीब 8:30 बजे होंडा साइन मोटर साइकिल नंबर यूके 04एस/8467 से लोअर मालरोड से बेस की ओर जा रहे थे तभी खोल्टा के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में चंद्रशेखर पांडे को गंभीर चोट पहुंची। आसपास के लोगों ने घायल को खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वह बीमा एजेंट का काम करते थे और दो बहनों के इकलौते भाई थे।
विज्ञापन