फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Alto crashed, four injured

आल्टो दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

Sun, 21 Jun 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 21 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा की ओर आ रही आल्टो कार पेटशाल प्राथमिक स्कूल के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 फीट नीचे लुड़क गई। दुर्घटना में चार यात्री घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। तीन घायल पति, पत्नी और सास को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। कार में सवार नौ माह की बच्ची और चालक सकुशल बच गए।

विज्ञापन


आल्टो (यूए 01-टीए-0774) पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा आ रही थी। शाम करीब तीन बजे पेटशाल प्राथमिक स्कूल के समीप कार असंतुलित होकर 50 फीट नीचे जा गिरी। दुर्घटना में सोबन सिंह बिष्ट (32) पुत्र प्रताप सिंह बिष्ट निवासी ज्यूड़ी कटा (पिथौरागढ़), उनकी पत्नी मीना बिष्ट (24) और सास जयंती (50) पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी डीडीहाट (पिथौरागढ़), बीना बिष्ट पत्नी कमल सिंह बिष्ट निवासी धारानौला (अल्मोड़ा) घायल हो गए। जबकि सोबन सिंह की नौ माह की पुत्री पलक और चालक फलसीमा निवासी दीपक सिंह बिष्ट को चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से अल्मोड़ा बेस अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। घायलों का उपचार कर रहे डा. निखिल ने बताया कि सोबन सिंह बिष्ट, उनकी पत्नी मीना बिष्ट और सास जयंती की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है, जबकि बीना बिष्ट का उपचार चल रहा है। उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed