फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रस तस्करी में पकड़ी बाइक चोरी की निकली, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

रस तस्करी में पकड़ी बाइक चोरी की निकली, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
रस तस्करी में पकड़ी बाइक चोरी की निकली, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन

अल्मोड़ा। चरस तस्करी में पकड़ी गई बाइक चोरी की मिलने पर लमगड़ा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ 411/414/467/468/471 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ 2017 में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हो गया था। हालांकि तब कुछ समय बाद आरोपी छूट गए थे। इधर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


मामला वर्ष 2017 का है। आरोपी तेज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह और नारायण सिंह पुत्र विशन सिंह निवासी त्रिलोकपुर दानीबगड़ थाना चोरगलिया को लमगड़ा पुलिस ने चरस तस्करी करने पर मय बाइक यूपी 14 बीवाई 0090 टीवीएस अपाचे के साथ गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद अपना वाहन वापस लेने नहीं आने पर लमगड़ा पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने वाहन के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि आरोपियों ने बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाया था। जबकि वाहन का वास्तविक नंबर यूपी 14 बीवाई 8098 और असली स्वामी गाजियाबाद निवासी राजीव कुमार हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरी की बाइक से मादक पदार्थों की तस्करी करने और वाहन का नंबर प्लेट बदलकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed