{"_id":"5b63539e4f1c1b6e118b7033","slug":"91533236126-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों से पालीथिन की थैलियां और गिलास बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दुकानों से पालीथिन की थैलियां और गिलास बरामद
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस के संयुक्त दल ने सायं के समय पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के लिए शहर में चार दर्जन दुकानों में छापेमारी की। लाला बाजार के पीछे की ओर तहसीलधारा में एक गोदाम से करीब पचास किलो पॉलिथीन की थैलियां बरामद की गई। गोदाम मालिक पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा तीन दुकानदारों के यहां से पालीथिन थैली, थर्माकोल, डिस्पोजेबल गिलास मिलने पर उनसे एक हजार दो सौ रुपये, मांस खुला रखने पर मीट विक्रेता पर 200 रुपये जुर्माना लगाया है।
पॉलिथीन थैलियों पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षण दल ने शहर में चार दर्जन से अधिक दुकानों में सायं के समय छापेमारी की। लाला बाजार के पीछे तहसीलधारा में रागीव के गोदाम से 50 किलो पॉलिथीन की थैलियां बरामद हुई हैं। गोदाम मालिक से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। इसी गोदाम में दो और तीन किलो के सिलेंडर भी रखे मिले। जिस पर एसडीएम विवेक राय ने डीएसओ को मौका मुआयना कर जांच के निर्देश दिए।
निरीक्षण दल को लोहे के शेर के समीप तीन दुकानों में पॉलिथीन थैलियां, प्लास्टिक गिलास और थर्माकोल की सामग्री मिली। इन तीनों दुकानदारों से क्रमश: पांच-पांच सौ और दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा तहसीलधारा में ही एक मीट का दुकानदार खुले में मांस बेचता पाया गया। मांस विक्रेता से भी 200 रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने उसे भविष्य में खुले में मांस नहीं बेचने की सख्त हिदायत दी। छापेमार दल में एसडीएम के अलावा प्रशिक्षु एसडीएम मनीष बिष्ट, पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, तहबाजारी निरीक्षण कमल पाठक आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
तहसील धारा में गोदाम से मिले छोटे 33 खाली सिलिंडर
अल्मोड़ा। नगर के तहसीलधारा में रागीव के गोदाम में दो किलो और पांच किलो के सिलिंडर मिले। जिस पर एसडीएम विवेक राय ने जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद डीएसओ और गैस एजेंसी के अधिकारी निरीक्षण को गोदाम में पहुंचे।
डीएसओ श्री वर्मा ने बताया कि गोदाम में दो किलो के आठ और पांच किलो के 23 सिलिंडर थे। यह सिलेंडर खाली थे। उनमें गैस नहीं थी। उन्होंने बताया कि गोदाम मालिक का कहना था कि उसने खाली सिलेंडर बिक्री के लिए रखे हैं। डीएसओ ने चेताया कि यदि गैस सिलिंडर रिफिल कर बिक्री किए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाहएगी। इधर मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया है कि गोदाम मालिक द्वारा सिलिंडर रिफिल कर बेचे जाते हैं। जिससे आबादी क्षेत्र में खतरा बना रहता है। निकट ही दो विद्यालय भी हैं।
फोटो- 02एएलएम20पी, 21पी