{"_id":"59d919464f1c1b8d698b49a1","slug":"91507400006-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कार में टक्कर मारी, तहसीलदार और चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने कार में टक्कर मारी, तहसीलदार और चालक घायल
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे भिकियासैंण के तहसीलदार की कार पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार के भीतर बैठे तहसीलदार ओमवीर सिंह और चालक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। टक्कर के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहसीलदार की कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार भिकियासैंण से अल्मोड़ा की तरफ आ रही तहसीलदार ओम वीर सिंह की बोलेरो कार पर अल्मोड़ा से तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या यूके 04सीए-9238 ने कोसी के निकट जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के भीतर बैठे तहसीलदार ओमवीर सिंह और चालक सुंदर घायल हो गए। दोनों को काफी चोटें आई हैं। टक्कर से बुलेरो के सामने का शीशा चकनाचूर हो गया और दरवाजे को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले किया। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक जीवन सामंत ने बताया कि तहसीलदार के सिर पर और चालक सुंदर के कमर और हाथ पर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमे की तैयारी चल रही है।