फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चुराया सामान घर के बाहर रख गए चोर

चुराया सामान घर के बाहर रख गए चोर

Tue, 27 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
चुराया सामान घर के बाहर रख गए चोर
अल्मोड़ा। बीते दिनों एनटीडी चौकी से कुछ दूर शंकर भवन में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर टीवी सहित हजारों का सामान चुराने वाले चोर पुलिस की सक्रियता के कारण सोमवार रात चुराया गया सामान घर के बाहर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


मालूम हो कि शंकर भवन निवासी नवीन कर्नाटक बीते 22 नवंबर की रात एक शादी में डीनापानी तक गए थे। इसी बीच चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और 22 इंच का एलईडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा, सेटअप बॉक्स,चश्मे और कपड़े आदि चुरा ले गए थे। चोरी की वारदात का पता चलने के बाद पुलिस ने 15 पुलिस कर्मियों की तीन टीमें बनाकर गोपालधारा, पोखरखाली, आयकर भवन में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध और अवांछनीय व्यक्तियों के अलावा बगैर सत्यापन के रह रहे किराएदारों की जानकारी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इधर पुलिस की सक्रियता के कारण चोर सोमवार की रात चोरी किया एलईडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा आदि सामान एक बोरे में डालकर नवीन कर्नाटक के घर के बाहर छोड़ गए। जिसमें चोरी किए सामान के अलावा एक और बैग भी पुलिस को मिला है। प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed