फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ा

Thu, 01 Nov 2018 11:22 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ा
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व से पहले ही जुआरियों की महफिल सजने लगी है, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बुधवार रात छह जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुआरियों के पास से ताश के पत्तों के साथ 53 हजार 995 रुपये नकद बरामद किए और सभी आरोपियों के खिलाफ धारा-13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की टीम ने तल्ला ओढ़खोला मार्ग पर एक दुकान के बाहर जुआ खेलते छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में भानू रावत निवासी नरसिंह बाड़ी, विजय सिंह रावत निवासी आफिसर कालोनी, सुमित कुमार निवासी सरसों, बिट्टू निवासी जौहरी बाजार, संजय कुमार निवासी तल्ला ओढ़खोला और रंजीत निवासी भ्यारखोला के खिलाफ धारा- 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरुण वर्मा ने बताया कि दीपावली को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कांडपाल, का. संदीप सिंह, दिनेश नगरकोटी, हेमंत कुमार, संतोष सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed