{"_id":"5ada25874f1c1b86098b5a1f","slug":"71524245895-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त में तेजी लाने के निर्देश
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि में सघन गश्त करने और संदिग्ध और पेशेवर अपराधियों की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। मासिक अपराध गोष्टी की समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर समेत जिले में यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए छोटे-छोटे पार्किंग स्थल को चयनित कर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में आयोजित मासिक गोष्ठी में जिले के सभी थानों में घटित अपराधों, विवेचनाओं, वांछित अपराधियों, सम्मन वारंट, लंबित जांच प्रार्थना पत्रों आदि के संबंध में थानेवार समीक्षा करते हुए उन्होंने एटीएम के माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। किसी भी थान क्षेत्र के अंतर्गत ट्रैफिक डायवर्जन या वन वे व्यवस्था की आवश्यकता होने पर क्षेत्राधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट देने को भी कहा।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्य, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, राजीव कुमार, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अरुण कुमार गौड़, एसपीओ भूपेंद्र जोशी, शेखर चंद्र नैनवाल, राहुल गौतम, कमल सिंह पवार के अलावा थाना और चौकी पुलिस के प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित
मार्च में चोरी की घटना में तत्काल अभियुक्त समेत माल की बरामदगी करने पर द्वाराहाट में कार्यरत कांस्टेबल कविंद्र सिंह को माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा एसएसपी पी रेणुका देवी ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले का. राजेश वर्मा, धर्मानंद जोशी, दीपक कफल्टिया, विनोद मेहरा, नवीन सिंह, भूपेंद्र सिंह, साजिया अख्तर, रेशमा सेमवाल, पूजा देवी, नीरू लटवाल, दीपक बहुगुणा, भूपाल सिंह को और आवास परिसर को अच्छा रखने पर एएसआईएम शंकर दत्त जोशी, का. रवींद्र बचकोटी को पुरस्कृत किया।