फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं

होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं

Sun, 25 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं
अल्मोड़ा/द्वाराहाट/चौखुटिया/दन्यां। होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिले के सभी पुलिस थानों में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर कोतवाली परिसर में नगर व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी समेत नगर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने, नशे का प्रयोग न करने, नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या, प्रभारी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह आदि मौजूद थे। चौखुटिया पुलिस थाने में हुई व्यापारियों, पंचायत प्रतिनिधियों आदि की बैठक में पुलिस ने सभी से होली पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को कहा। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने कहा कि किसी की इच्छा के विरुद्ध जबरन रंग लगाने की कोशिश न की जाए। बैठक में प्रधान दान सिंह कुमयां, नवीन सिंह बिष्ट, डॉ. कुलदीप सिंह बिष्ट, गणेश कांडपाल, राजेंद्र कांडपाल, राजेश अग्रवाल, गिरीश पंत आदि थे। दन्यां थाने में प्रभारी निरीक्षक अजय लाल साह ने बैठक ली। उन्होंने ग्राम प्रधानों, व्यापारियों और लोगों के सुझाव लिए। बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष शेर सिंह भैसोड़ा, डीके जोशी, मदन बिष्ट, मदन सिंह भैसोड़ा, आनंद जोशी, उप निरीक्षक निखिलेश सिंह बिष्ट आदि ने हिस्सा लिया। वहीं द्वाराहाट में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने विभिन्न संगठनों की बैठक लेकर हिदायत दी कि अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष अशीष वर्मा, जगदीश रौतेला, भूपेंद्र कांडपाल, लाल सिंह, गुड्डी देवी आदि थे।
विज्ञापन


फोटो- 25एएलएम20पी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed