फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   फर्जी परिमट बनाकर 150 पेटी शराब बेचने जा रहे दो लोग गिरफ्तार

फर्जी परिमट बनाकर 150 पेटी शराब बेचने जा रहे दो लोग गिरफ्तार

Wed, 26 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
फर्जी परिमट बनाकर 150 पेटी शराब बेचने जा रहे दो लोग गिरफ्तार
अल्मोड़ा। फर्जी परमिट बनाकर अवैध रूप से 150 पेटी शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की कीमत साढ़े चार लाख रुपये है। दोनों आरोपी शराब बेचने भैंसियाछाना जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार डाना गोलू चितई के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को वाहन संख्या यूके04डी-2971 में 3600 पव्वे और 900 बोतल शराब मिली। प्रभारी कोतवाल नीरज भाकुनी ने बताया कि वाहन में एफएलटू से अल्मोड़ा दुकान नंबर एक के लिए 150 पेटी देसी शराब का परमिट जारी किया गया था, लेकिन वाहन चालक विक्रम सिंह निवासी बजवाड़ और परिचालक मनोज सिंह चौहान निवासी मकेड़ी फर्जी परमिट तैयार कर शराब को भैंसियाछाना बेचने ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में एनटीडी चौकी प्रभारी जय प्रकाश, कांस्टेबल टेनिस तथा अनिल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed