फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   फरार मुल्जिम के बारे में कोई सुराग नहीं

फरार मुल्जिम के बारे में कोई सुराग नहीं

Thu, 31 May 2018 11:10 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
फरार मुल्जिम के बारे में कोई सुराग नहीं
hathkadi
अल्मोड़ा। जेल के गेट से कुछ दूरी पर होमगार्ड को धक्का देकर फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी का फिलहाल कोई सुराग नहीं है। फरार आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस की टीमें दूसरे दिन भी कई इलाकों में जुटी रहीं, लेकिन आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं लगा है।
विज्ञापन


बता दें कि राजस्व पुलिस ने रानीखेत तहसील क्षेत्र निवासी आरोपी को अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है।
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर बुधवार को आरोपी को जेल ले जाया जा रहा था, लेकिन जेल पहुंचने से पहले जैसे ही आरोपी वाहन से उतरा तो वह होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। इस मामले में राजस्व सेवक महेश शर्मा ने बुधवार शाम अल्मोड़ा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की टीमें दूसरे दिन भी आरोपी को खोजने में जुटी रहीं, लेकिन फिलहाल उसका कुछ पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed