फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मल्ला विशुवा गांव से चोरों ने की पांच तोला सोना और 50 हजार की नकदी पार

मल्ला विशुवा गांव से चोरों ने की पांच तोला सोना और 50 हजार की नकदी पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मल्ला विशुवा गांव से चोरों ने की पांच तोला सोना और 50 हजार की नकदी पार
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने रानीखेत के ग्रामीण इलाकों को दहलाकर रख दिया है। निकटवर्ती मल्ला विशुवा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर वहां से पांच तोले सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। जेवरात और नकदी रखने वाला खाली बक्सा घर से 60 मीटर दूरी पर मिला। भवन स्वामी उस वक्त घर पर नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। रात में हुई चोरी की घटना से पूरे गांव में एक बार फिर से दहशत फैल गई है। राजस्व पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मल्ला विशुवा गांव निवासी राजकुमार जोशी पुत्र परमानंद जोशी शुक्रवार की शाम रात्रि ड्यूटी में गए थे, उनके साथ उनका पुत्र भी था। जबकि पत्नी अपने मायके रीची बिल्लेख गई थी, मौका पाकर चोरों ने घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर सारा सामान, किताबें बिखरा दीं, अलमारी भी खंगाली। कई बक्सों के ताले भी तोड़े गए हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि अंदर तीन तोले के दो मंगल सूत्र, कान के झुमके, मांग टीका और चेन पट्टी (कुल पांच तोला) पर चोर हाथ साफ कर ले गए, जबकि 50 हजार रुपये की नकदी भी उड़ा ले गए। सुबह जब ड्यूटी करने के बाद राजकुमार घर पहुंचे तो वह हतप्रभ रह गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण वहां उप राजस्व निरीक्षक प्रियंका जोशी भी पहुंचीं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed