फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चितई का व्यापारी दो दिन से लापता, सुसाइड नोट छोड़ा

चितई का व्यापारी दो दिन से लापता, सुसाइड नोट छोड़ा

Thu, 02 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
चितई का व्यापारी दो दिन से लापता, सुसाइड नोट छोड़ा

विज्ञापन
अल्मोड़ा। चितई निवासी एक स्थानीय व्यापारी बीते दो दिन से घर से लापता है। वह घर के एक कमरे में सूसाइड नोट भी छोड़ गया है। जिसमें उसने क्षेत्र के दो-तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इधर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब व्यापारी का पता नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


एनटीडी चौकी पुलिस में व्यापारी की पत्नी आशा बोरा द्वारा दी गई गुमशुदगी के अनुसार चितई निवासी और स्थानीय व्यापारी उनके पति राजेंद्र सिंह बोरा (45) बीते 31 जुलाई से घर से लापता हैं। इस दौरान वह एक सूसाइड नोट के साथ अपना मोबाइल, पर्स, एटीएम, आईडी आदि सभी घर पर छोड़ गये। सूसाइड नोट में उन्होंने क्षेत्र के तीन लोगों पर काफी समय से परेशान करने का आरोप लगाया है। व्यापारी की पत्नी ने बताया कि इस संबंध में पति को परेशान करने वाले एक व्यक्ति के पास गई तो उल्टा उस व्यक्ति ने उनसे अभद्रता की और पति को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उनके पति को खोजने की मांग की है। इधर पुलिस ने बताया कि व्यापारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed