फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जख्मों ने ली नारायण राम की जान, किसने दिए स्पष्ट नहीं

जख्मों ने ली नारायण राम की जान, किसने दिए स्पष्ट नहीं

Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जख्मों ने ली नारायण राम की जान, किसने दिए स्पष्ट नहीं
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के शील गांव में बीती रविवार रात मारे गए (54) नारायण राम की मौत के कारणों पर संशय बना हुआ है। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि नारायण राम को किसी जानवर ने मारा है या नहीं। उधर, शीलगांव में लगाए गए दो पिंजरों में तेंदुआ अब तक नहीं फंसा है।
विज्ञापन


नारायण राम का शव सोमवार सुबह शीलगांव से करीब तीन सौ मीटर दूर गधेरे के पास झाड़ियों में बरामद हुआ था। उसके सिर और गले में पंजे के निशान बताए जा रहे थे। लोग रविवार रात में तेंदुए द्वारा नारायण राम को घर के भीतर से उठा ले जाने की आशंका जता रहे थे। लेकिन, तेंदुए ने शव के किसी भी हिस्से को नहीं खाया था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक नारायण राम की एक चप्पल घर के पास और दूसरी चप्पल करीब 50 मीटर दूर मिली थी।
विज्ञापन


इसके चलते नारायण राम की मौत के कारण पर संशय व्याप्त है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद भी नारायण राम के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम करने वाले बेस अस्पताल के सर्जन डॉ. आरएस भौत ने बताया कि मृतक के चेहरे के अलावा पीछे गर्दन के पास और पेट में गहरे घाव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्यधिक रक्तस्त्रत्तव से नारायण राम की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि नारायण राम के चेहरे, गर्दन के पास और पेट पर मिले घाव किसी जानवर ने किए हैं, यह स्पष्ट नहीं है। उधर, वन विभाग ने शीलगांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो स्थानों पर पिंजरा लगा रखा है, लेकिन अब तक तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। हालांकि वन कर्मी भी गांव में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed