फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   2 Baraten, 2 jeeps, fell into the ditch, 22 injured

2 बारातें, 2 जीपें, खाई में गिरीं, 22 घायल

Wed, 20 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Wed, 20 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
2 Baraten, 2 jeeps, fell into the ditch, 22 injured

मौना गांव से बारात लेकर लौट रही बोलेरो चौकुनी के पास अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया है कि चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना में 12 बाराती घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल दो को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ताड़ीखेत ब्लाक के शिलंगी गांव निवासी भीम सिंह फर्त्याल के पुत्र पूरन फर्त्याल की बारात सुबह निकटवर्ती मौना गांव गई थी। सायंकाल साढ़े पांच बजे शादी पूरी हुई, बारात वापस शिलंगी लौट रही थी। दूल्हा, दुल्हन और अधिकांश बाराती अन्य वाहनों से आगे आ गए थे, लेकिन बोलेरो यूके 01 टीए- 0953 बचे हुए बारातियों को लेकर लौट रही थी, बारात स्थल से कुछ आगे पहुंचतेे ही चौकुनी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


वाहन में सवार शिलंगी गांव निवासी दूल्हे की चाची दीपा फर्त्याल, भतीजी हिमानी फर्त्याल, हरीश सिंह, चाचा जीवन सिंह, आकांक्षा, करिश्मा, देवेंद्र सिंह, मीनाक्षी, अनीता फर्त्याल, मनोज सिंह, सोनाली, महेंद्र सिंह, चालक राजन सिंह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हरीश और करिश्मा को रेफर कर दिया है। डा. महेश चंद्रा ने बताया कि दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इधर चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस सीओ बीसी वर्मा, कोतवाल पीएल वर्मा आदि भी पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक करन माहरा, ब्लाक प्रमुख रचना रावत भी अस्पताल पहुंची। व्यापारी दीप भगत, हेमंत माहरा, एलएम चंद्रा, ध्यान सिंह नेगी, अजय बबली आदि ने भी घायलों का हाल चाल जाना। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने टेलीफोन पर बताया कि उन्होंने डीएम और पुलिस, प्रशासन से घायलों को उचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं।

गनीमत रही नहीं हुई अनहोनी
चौकुनी में जिस स्थान पर बोलेरो गिरी है वह दुरूह स्थान है। गनीमत रही कि अनहोनी नहीं हुई। दुर्घटना का कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना माना जा रहा है। अस्पताल के डाक्टरों ने भी इसकी पुष्टि की है। तमाम जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद लोग शराब पीकर वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं, दूसरी तरफ बाराती भी बिना सोचे, समझे वाहन में बैठ जाते हैं। यदि लोग जागरूक हों तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।

टैयांखान के पास खाई में गिरी बारात की जीप
दन्यां। जैंती तहसील के कांडे गांव से भनोली के पालीगुणादित्य जा रही बारात की मैक्स जीप टैयांखान के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर लोगों ने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक अस्पताल धौलादेवी भेजा। डा. बीबी जोशी ने बताया कि सभी गंभीर घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।

कांडा (जैंती) निवासी मोहन चंद्र कांडपाल के पुत्र अरविंद कांडपाल की बारात बुधवार सुबह भनोली के निकट पालीगुणादित्य गांव को निकली। दुल्हन के घर पहुंचने से पहले बारातियों को लेकर जा रही मैक्स जीप असंतुलित होकर टैयांखान के पास सड़क से 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस नई जीप का नंबर आवंटित नहीं हुआ है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीछे से आ रहे अन्य वाहनों में सवार बाराती और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया।


दुर्घटना में कांडे निवासी चालक गोपाल शर्मा, नारायण सिंह, धीरज सिंह, सौरभ चौहान, ललित जोशी, गौरव भंडारी, वीरेंद्र भंडारी, हरीश चंद्र शर्मा, आराखेत निवासी सोनू शर्मा घायल हो गए। सभी घायलों को धौलादेवी अस्पताल पहुंचाया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने घायलों का हालचाल जाना। धौलादेवी पीएचसी के डा. बीबी जोशी ने बताया कि सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed