फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   लापरवाही से बस चलाने वाले चालक पर मुकदमा, गिरफ्तार

लापरवाही से बस चलाने वाले चालक पर मुकदमा, गिरफ्तार

Sat, 08 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही से बस चलाने वाले चालक पर मुकदमा, गिरफ्तार

विज्ञापन
अल्मोड़ा/भतरौंजखान। बृहस्पतिवार को भतरौंजखान के निकट स्यालढूंगा में बस दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई। इस मामले में भतरौंजखान थाने में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने चालक कुंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि रामनगर से कर्णप्रयाग जा रही जीएमओ की बस बृहस्पतिवार को भतरौंजखान से करीब तीन किमी दूर स्यालढूंगा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए थे। इनमें कुछ यात्रियों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इधर प्रारंभिक जांच से यह साबित हो चुका है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज गति से बस चलाने के कारण हुई। पुलिस ने बताया है कि भतरौंजखान निवासी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर चालक कुंदन सिंह निवासी ग्राम थौली भिकियासैंण के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय के सम्मुख पेश किया जाएगा। उधर बताया गया है कि दुर्घटना में घायल कमला देवी और उनकी बेटी मानसी की हालत भी ठीक नहीं है। कमला देवी यहां डीएनपी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षिका हैं। मां बेटी का हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है। इसे देखते हुए स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने कमला और उनकी बेटी के इलाज के लिए आपसी सहयोग से 50 हजार की राशि एकत्र की है। इधर आर्थिक सहायता एकत्र करने पर विद्यालय के प्रबंधक ललित करगेती और प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने शिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशू के निधन पर जताया शोक
बस दुर्घटना में राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र हिमांशु की मौत से महाविद्यालय में शोक छाया हुआ है। छात्र-छात्राओं ने उसके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हिमांशु पढ़ाई में काफी अच्छा था साथ ही महाविद्यालय में सभी गतिविधियों में सक्रिय रहता था। उधर प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने व्यापारियों की एक बैठक बुलाई। इस मौके पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed