फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   धनस्यारी गांव में शराब ठेकेदार के आदमियों ने चलाई बीस राउंड गोलियां, ग्रामीण भयभीत

धनस्यारी गांव में शराब ठेकेदार के आदमियों ने चलाई बीस राउंड गोलियां, ग्रामीण भयभीत

Sat, 03 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
धनस्यारी गांव में शराब ठेकेदार के आदमियों ने चलाई बीस राउंड गोलियां, ग्रामीण भयभीत
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत धनस्यारी में किराए का मकान लेकर रहने वाले शराब ठेकेदार के आदमियों पर बृहस्पतिवार देर रात फायरिंग और ग्रामीणों के धमकाने के मामले में राजस्व पुलिस ने चारों का शांतिभंग में चालान करने हुए आरोपियों से कमरा भी खाली करवा लिया है। इससे पहले ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए मौके पर पहुंचे एसडीएम ने सख्त कार्रवाई का भरोसा देने के साथ हथियार का लाइसेंस रद करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया था।
विज्ञापन


महिला मंगल दल ने तहसीलदार को संबोधित ज्ञापन में बताया कि चौखुटिया स्थित अंग्रेजी शराब के ठेकेदार के आदमियों ने एक मार्च की रात दस बजे से एक बजे तक बीस राउंड फायरिंग की। साथ ही विरोध करने पर ठेकेदार के आदमियों ने धमकी भी दी। ज्ञापन के मुताबिक फायरिंग से सहमा पूरा गांव घरों में कैद हो गया और महिलाएं, बच्चे रातभर रोते रहे।
विज्ञापन


ज्ञापन में गांव को सुरक्षा प्रदान करने, शराब ठेकेदार के आदमियों से बरामद हथियारों को सीज करने आदि की मांगें की गई हैं। कहा गया है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर चक्काजाम के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर ग्रामीणों की नाराजगी देखते हुए पहले तहसीलदार सतीश बर्थवाल और बाद में एसडीएम रज्जा अब्बास मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।


राजस्व उप निरीक्षक इसरार अहमद ने बताया कि महिला मंगल दल अध्यक्ष की लिखित शिकायत पर योगेश पाल पुत्र केसी पाल, उसका भाई दिनेश पाल, पवन कुमार और मनोज राठौर का धारा 107 और 16 के तहत शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed